फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Grandmother and grandson fell away from the bike due to the sari getting stuck in the horn of the cow, later died

शाहजहांपुर: गाय के सींग में साड़ी फंसने से बाइक से दूर जा गिरे दादी-पोते, बाद में हुई मौत

Sun, 01 May 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद, न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)।
संवाद, न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 01 May 2022 09:18 PM IST
सार

गांव बिलहरि निवासी बुद्धसेन 29 अप्रैल को अपनी बाइक से बंडा थाना क्षेत्र के गांव बहुरखेरा में अपनी बहन रिंकी के यहां से लौट रहे थे। उनकी मां झूलनदेवी व दो वर्षीय भतीजा सूर्यांश भी गया था। रास्ते में गाय के सींग में झूलनदेवी की साड़ी उलझ गई और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Grandmother and grandson fell away from the bike due to the sari getting stuck in the horn of the cow, later died
बाइक से गिरकर महिला और उसके पोते की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलसंडा-निगोही रोड पर गांव भटिउरा पृथ्वीपुर के पास ईंट भट्ठे के सामने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरि निवासी 40 वर्षीय झूलनदेवी व उनका दो वर्षीय पौत्र सूर्यांश की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर गाय के सींग में महिला की साड़ी फंसने से अनियंत्रित बाइक से उछलकर दादी और पोते दूर जा गिरे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव बिलहरि निवासी बुद्धसेन 29 अप्रैल को अपनी बाइक से बंडा थाना क्षेत्र के गांव बहुरखेरा में अपनी बहन रिंकी के यहां गए थे। बुद्धसेन के साथ उनकी मां झूलनदेवी व दो वर्षीय भतीजा सूर्यांश भी गया था। रविवार दोपहर तीन बजे बुद्धसेन बाइक से अपने गांव बिलहरि के लिए चला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बाइक बुद्धसेन चला रहा था और उसकी मां झूलनदेवी बाइक पर सूर्यांश को गोद में लेकर बैठी थी। बाइक निगोही- बिलसंडा मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर के निकट ईंट-भट्ठे के सामने पहुंची तभी अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय का सींग बाइक पर बैठीं झूलनदेवी की साड़ी में फंस गया। वह अपने पोते सूर्यांश समेत मार्ग पर उछल कर गिर गईं। सड़क पर गिरकर झूलन और सूर्यांश की मौत हो गई। बाइक चला रहे बुद्धसेन भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed