{"_id":"67d1dd77bc4f163e730bd44c","slug":"shahjahanpur-body-of-a-young-man-found-hanging-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur : राजकीय मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur : राजकीय मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, छानबीन शुरू
Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
सार
रात करीब दस बजे लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
छानबीन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मैटरनिटी विंग की पांचवीं मंजिल पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। रात करीब दस बजे लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच भवन की चौथी मंजिल पर मरीज भर्ती रहते हैं। पांचवीं मंजिल खाली पड़ी है। यहीं पर जीने की ग्रिल में युवक ने दुपट्टा बांधकर गले में फंदा डालकर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
रात में लोगों ने शव लटका देखकर अस्पताल चौकी को सूचना दी। कुछ देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव तोमर भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक टी-शर्ट और पैंट पहने है।
विज्ञापन