{"_id":"62b1a2fb165b254dba027cd1","slug":"shahjahanpur-anti-corruption-team-arrested-lekhpal-for-taking-bribe-of-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, खुद को फंसता देख रो पड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, खुद को फंसता देख रो पड़ा आरोपी
Tue, 21 Jun 2022 04:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:34 PM IST
सार
गांव दिलावर देवकली निवासी सुखपाल यादव ने बताया कि वे वारिसान प्रमाण पत्र के लिए तहसील में आवेदन किया था। तीन जून को आवेदन कर दिया था। इसके एवज में लेखपाल उत्कर्ष वर्मा पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
पकड़े जाने के बाद रोता हुआ आरोपी लेखपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल उत्कर्ष वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गांव दिलावर देवकली के रहने वाले सुखपाल यादव ने बताया कि वे वारिसान प्रमाण पत्र के लिए तहसील में आवेदन किया था। तीन जून को आवेदन करने के बाद से वह लगातार प्रमाण पत्र के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे थे। लेखपाल उत्कर्ष वर्मा उनसे प्रमाण पत्र के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम, बरेली को लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की। मंगलवार को लेखपाल से सुखपाल ने रुपये देने की बात कही। तहसील में जैसे ही सुखपाल से लेखपाल उत्कर्ष ने पांच हजार रुपये लिए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम आ गई। टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। चौक कोतवाली में उत्कर्ष वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपी लेखपाल रो पड़ा।
विज्ञापन