फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Annoyed by scolding in Banda she poisoned two daughters and ate herself out of danger

शाहजहांपुर: बंडा में डांट से क्षुब्ध महिला ने दो बेटियों को जहर देकर खुद भी खाया, खतरे से बाहर

Tue, 18 Jan 2022 07:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 07:55 PM IST
सार

बंडा के गांव हंसापुर निवासी मनोज कुमार की बेटी सोनाक्षी ने खेल-खेल में अपनी दादी के सिर पर डंडा मार दिया। इस पर मनोज ने अपनी पत्नी और पुत्रियों को फटकार लगाई और मां को इलाज के लिए बंडा लेकर चला आया। इसके बाद महिला ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Annoyed by scolding in Banda she poisoned two daughters and ate herself out of danger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

बंडा क्षेत्र के एक गांव में पति की डांट से क्षुब्द होकर एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


बंडा के गांव हंसापुर निवासी मनोज कुमार की दो बेटियां सोनाक्षी (6) और मीनाक्षी (4) हैं। मंगलवार को सोनाक्षी ने खेल-खेल में अपनी दादी के सिर पर डंडा मार दिया। इस पर मनोज ने अपनी पत्नी और पुत्रियों को फटकार लगाई और मां को इलाज के लिए बंडा लेकर चला आया।

विज्ञापन

बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, बुधवार को होगी छुट्टी

पति की डांट से क्षुब्ध मनोज की पत्नी सुलेखा देवी (27) ने दोनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया और खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। मनोज ने पत्नी और पुत्रियों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया।

शाम तक तीनों की हालत में सुधार था। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. रिजवान ने बताया कि इलाज के बाद तीनों को बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed