{"_id":"6574c0742f0078caec0c82c6","slug":"shahbaznagar-became-the-winner-and-dadraul-became-the-runner-up-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-9552-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहबाजनगर विजेता और ददरौल बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहबाजनगर विजेता और ददरौल बना उप विजेता
Sun, 10 Dec 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड ददरौल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कत करते बीएसए रणवीर सिंह। स
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित विकास खंड ददरौल की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीटी और विशेष प्रदर्शन में यूपीएस शाहबाजनगर विजेता और यूपीएस ददरौल उप विजेता रहा।
कबड्डी प्राथमिक स्तर में बालक और बालिका दोनों वर्गों में बंकिया स्कूल ने बाजी मारी। 100 मीटर की दौड़ प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग से शहबेगपुर के जशनदीप, बालिका वर्ग में सैजना की दीपांजलि ने पहला स्थान पाया। जूनियर स्तर 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सिसनई के श्रवण और बालिका वर्ग में ददरौल की रंजना, गोला फेंक में बंकिया के सौरभ और सलोनी, चक्का फेंक में सिमरिया के आशीष व अख्त्यारपुर बघौरा की मानवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीएसए रणवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुनील कुमार ने की। टीमों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रोहित सक्सेना, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, कौमी उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस खान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री नफीस खां, व्यायाम शिक्षक अनूप, नवनीत, मोहम्मद असलम, आर्शी, महेंद्र पाल, शाहनवाज, राजकमल आर्य, रामशंकर यादव, ओम प्रकाश प्रजापति, आसिफ खान, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।