{"_id":"6a6a5af8b8a072065e061c5b","slug":"shah-club-emerges-victorious-thanks-to-achals-all-round-performance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180309-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अचल के ऑलराउंड प्रदर्शन से शाह क्लब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अचल के ऑलराउंड प्रदर्शन से शाह क्लब बना विजेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान शॉट खेलता बल्लेबाज। संवाद
रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में फरीद अकादमी को 50 रन से हराया, 47 रन की तूफानी पारी के बाद चार विकेट लेकर बने जीत के हीरो
शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में जीसीए शाह क्लब ने फरीद क्रिकेट अकादमी को 50 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में अचल ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 21, निहाल ने 24, आर्यन बत्रा ने 16, विकास कुमार ने 20 और अचल ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फरीद क्रिकेट अकादमी की ओर से सार्वज्ञ वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद क्रिकेट अकादमी की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने से टीम संभल नहीं सकी। सलामी बल्लेबाज अनूप वर्मा ने 40 और सत्यम यादव ने 36 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 153 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
शाह क्लब की ओर से अचल ने पांच ओवर में मात्र 23 रन देकर चार विकेट चटकाए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी सधी हुई गेंदबाजी की। शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर शाह क्लब ने मुकाबला 50 रन से अपने नाम कर लिया। संवाद