फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half an hour of rain causes waterlogging at many places

Shahjahanpur News: आधा घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव

Wed, 08 Jul 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain causes waterlogging at many places
कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की अधूरी तैयारियों के कारण मंगलवार दोपहर महज आधे घंटे की बारिश ने शहर में कई जगह-जलभराव कर दिया। नगर निगम कार्यालय में भी पानी भर गया। सबसे ज्यादा असर टाउनहॉल में नजर आया। करीब एक घंटे बाद सड़कों से पानी कम हुआ। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

नगर निगम अब तक सभी नालों की सफाई नहीं करा सका है। इस वजह से थोड़ी बारिश होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शहर में नगर निगम के पास कवि तिराहा, नगर निगम कार्यालय, शहीद उद्यान के सामने, लाल इमली चौराहा, घंटाघर से लाल इमली आने वाली सड़क, अंटा चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, स्टेशन रोड, एमनजई जलालनगर, महमंद जलालानगर, तारीन जलालनगर, बिजलीपुरा, लोहारों वाला चौराहा, महमंद हद्दफ आदि इलाकों में जलभराव रहा। इसके अलावा जिया खेल, बाबूजई, ब्रज विहार कॉलोनी, रंगीन चौपाल, बारादरी आदि इलाकों में भी कीचड़ और पानी भरने से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


--
नगर निगम कार्यालय परिसर में मोटर से निकाला गया पानी
नगर निगम कार्यालय परिसर में पानी भर जाने से अधिकारी और कर्मचारी फंस गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने पंप लगाकर पानी निकलवाया। इसके बाद फरियादी और स्टाफ के लोग कार्यालय से बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार कराया जा रहा है। जिससे जलभराव की स्थिति से निपटा जा सके। इसके लिए प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

---
बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई तेज बारिश ने काफी राहत दी। करीब 45 मिनट तक बारिश और बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। देर रात फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गई है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए हुए हैं। रात में किसी समय फिर बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
----------
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश बहुत फायदेमंद है। किसानों को सिंचाई से राहत मिलेगी। गन्ना और अन्य सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी।
----------------------
बारिश में पुवायां के कई मार्ग बने तालाब, सफाई के दावों की हवा निकली
पुवायां। मंगलवार दोपहर बाद 15 मिनट की बारिश ने नगर के कई मार्गों को तालाब बना दिया। ईओ ने सोमवार को कई जगह निरीक्षण कर सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार को सिर्फ खानापूरी की गई। नतीजतन गंदा पानी दुकानों से लेकर सड़कों तक भर गया।
थाने के गेट से लेकर कार्यालय के सामने तक गंदा पानी भर गया। थाने आने वालों को और पुलिसकर्मियों को गंदे पानी के बीच से निकल कर आना-जाना पड़ा। पुलिसकर्मियों का कहना है कि ज्यादा बारिश होने पर कार्यालय तक में पानी भरने का खतरा है।
पुवायां थाने के पास से राजा मार्केट तक दुकानदार हर वर्ष बारिश में परेशान होते हैं। यहां नाले की सफाई के नाम पर खानापूरी कर दी जाती है। मामूली बारिश होते ही एक किमी सड़क तालाब बन जाती है। दुकानों में गंदा पानी भर जाता है। मंगलवार को बारिश होने पर दुकानदारों ने किसी तरह सामान भीगने से बचाया।
बारिश से मोहल्ला कसभरा में भी सड़क तालाब बन गई। गंदा पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और लोग गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हुए।

--
राजा मार्केट और कसभरा का पानी नालों से होकर एक तालाब में जाता है। तालाब का स्वामित्व किसका है, यह पता लगाया जाएगा और जानकारी के बाद तालाब की सफाई कराई जाएगी, जिससे जलभराव न हो सके।

-कल्पना शर्मा, ईओ, पुवायां नगर पालिका

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

कवि तिराहा पर बारिश से हुए जलभराव में निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed