{"_id":"65c2a6b8e6fbaf00970f6f47","slug":"seven-teams-formed-for-verification-of-tb-free-51-gram-panchayats-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112910-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीबी मुक्त 51 ग्राम पंचायतों के सत्यापन के लिए सात टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीबी मुक्त 51 ग्राम पंचायतों के सत्यापन के लिए सात टीम गठित
Wed, 07 Feb 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की 51 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने के दावे की जांच के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। टीम में चिकित्सा अधीक्षक के साथ आईएमए के पदाधिकारी और एडीओ शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मानक को पूर्ण करने के बाद ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 14 ब्लॉकों के लिए गठित हर टीम को सात से नौ ग्राम पंचायतों का जिम्मा दिया गया है। वर्ष 2023 में एक हजार लोगों पर एक मरीज से ज्यादा नहीं होना चाहिए। गांव में एक हजार लोगों में 30 व्यक्तियों की जांच, रोगी को डीबीटी के माध्यम से रुपये, बलगम की जांच और पोषण सामग्री उपलब्ध कराए जाने को मानक में रखा गया है। मानक पूर्ण होने के बाद ही जिला व शासन स्तर पर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने की घोषणा की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
सातों टीमों को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करेंगे।
-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ