फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven players of the district were selected in Bareilly Zone's Under-19 team

Shahjahanpur News: जिले के सात खिलाड़ियों का बरेली जोन की अंडर-19 टीम में चयन

Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Seven players of the district were selected in Bareilly Zone's Under-19 team
रामगोपाल। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। आकर्षित वर्मा की शतकीय पारी व धमाकेदार कप्तानी और छह अन्य खिलाड़ियों के जोशीले प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन बरेली जोन की अंडर-19 टीम में किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि एक माह पहले आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें आकर्षित वर्मा ने बरेली की टीम के खिलाफ शतकीय व पीलीभीत की टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। अभिनव राठौर ने बरेली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष शर्मा ने सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए। रंजीत सिंह ने चार और प्रतीक यादव ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा रामगोपाल व अर्पित ने भी जोशीला प्रदर्शन किया। सभी चयनित खिलाड़ियों को तीन जून को लखनऊ पहुंचकर टेस्ट मैच में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स के सदस्य आनंद पाठक व सचिव आलोक मिश्रा ने बधाई दी।

रामगोपाल। स्रोत: स्वयं

रामगोपाल। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed