फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven new corona infected including two children from America were found

अमेरिका से आए दो बच्चों समेत सात नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 31 Dec 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Seven new corona infected including two children from America were found
शाहजहांपुर। कई महीनों से कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले न मिलने से राहत की सांस ले रहे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। एक बार फिर कोरोना के केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को सात नए मरीज मिलने से अब एक्टिव मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। इनमें एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार सदस्य हैं। यह परिवार अमेरिका से अपने रिश्तेदार के घर आया था। सभी के सैंपल ओमिक्रॉन वैरियंट की जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आईसोलेट कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र में माता-पिता और उनके दो बच्चे अमेरिका से अपने रिश्तेदार के घर आए थे। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इसमें दोनों बच्चे कोरोना संक्रमित निकले। पूरे परिवार की जांच कराई गई तो परिवार के दो अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले। वहीं दो लोग ददरौल के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। उनकी भी जांच कराई गई। दोनों ही संक्रमित मिले। चौक कोतवाली का एक युवक भी जांच में कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को जरूरी सलाह देकर होम आइसोलेट कर दिया है। बता दें कि बुधवार को विदेश से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित निकले थे। इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या नौ हो गई है। कुछ दिन पहले सदर क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था जो अब ठीक हो गया है। इस तरह एक महीने में लगभग दस लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

आदत में नहीं ला रहे मास्क पहनना, बाजार में भी खूब भीड़
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे। चार सौ से ज्यादा लोगों को जान गवांनी पड़ी थी। दिसंबर में फिर से कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने लगे हैं। दो दिन में ही नौ संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है। शहर में बुधवार और शुक्रवार को लगने वाली बाजार में जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग बगैर मास्क के नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्रशासन दुकानदारों को जागरूक करने का दावा कर रहा है लेकिन कहीं पर जागरूकता नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियों को किया जाएगा सक्रिय
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद नगर निगम की ओर से निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। जिससे बाहर से आने वालों पर नजर रखने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जा सके। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। इसमें निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय करना भी शामिल है। इसके आलावा सैनिटाइजेशन और सफाई कार्य करवाया जा रहा है। इसको नियमित जारी रखा जाएगा। बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हर संभव कदम उठाएं जाएंगे।

सात मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल नौ मरीज सक्रिय है। सभी को होम आइसोलेट किया है। सभी लोग कोविड-19 का पालन करें। खुटार, जलालाबाद, कटरा और ददरौल पीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए 50-50 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज में भी एक एल टू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। ताकि गंभीर मरीजों को वहां पर भर्ती कर उनका इलाज किया जा सके।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed