{"_id":"6a77847b28ae3c461a01ad4a","slug":"seven-dumpers-and-tractor-trolleys-used-in-illegal-soil-mining-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-181174-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिट्टी के अवैध खनन में इस्तेमाल सात डंपर और ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिट्टी के अवैध खनन में इस्तेमाल सात डंपर और ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त
विज्ञापन
तिलहर। नगरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव साहवेगपुर के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे वहां छापा मारा। लोग जेसीबी मशीन समेत अन्य वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से खनन की गई मिट्टी ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे सात डंपरों समेत एक ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर अपने कब्जे में ले ली।
नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ शुक्ला को एक व्यक्ति से सूचना मिली थी कि साहवेगपुर गांव के पास जेसीबी मशीन से मिट्टी की खोदाई की जा रही है। बाद में वह पुलिस टीम के साथ आधी रात के बाद बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्हें मिट्टी का खनन होता मिला।
पुलिस को देख वहां मौजूद लोग जेसीबी मशीन के अलावा कई डंपर और ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से सात डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उन्हें नगरिया चौकी ले आई और वहां सभी वाहन सीज कर दिए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है। भागे गए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।