फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven buffaloes were stolen, orphanages fled due to siege

Shahjahanpur News: सात भैंस की चोरी, घेराबंदी पर पिकअप छोड़कर भागे आरोपी

Tue, 11 Jun 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Seven buffaloes were stolen, orphanages fled due to siege
खुटार। सात भैंसें चोरी कर भाग रहे चोरों की घेराबंदी हुई तो वह पिकअप छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव महुआ पिमई निवासी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात उन्होंने अपनी सात भैंसें घर के पास ही पशुशाला में बांध दी थीं। इसके बाद वह सो गए। रात में वह लघुशंका के लिए उठे तो पता चला कि भैंसें कोई खोल ले गया। उन्होंने परिजन और गांव के लोगों को बुलाकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूर सड़क पर पिकअप में उन्होंने भैंसें लदी देखीं। पास में दो बाइकें भी खड़ी थीं। उन्होंने लोगों की मदद से घेराबंदी तो तो चोर बाइकों से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भैंसों को घर भिजवाने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस पिकअप स्वामी की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। गिरोह के लोग खुटार, पुवायां में कई दिन से पशुओं की चोरी कर रहे थे। पुलिस ने राकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि टीमें गठित कर चोरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed