फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seva Dal workers who blew the effigy of Urgamntri

सेवादल कार्यकर्ताओं ने ऊर्जामंत्री का पुतला फूंका

Sun, 02 Aug 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 02 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seva Dal workers who blew the effigy of Urgamntri
24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर संघर्षरत शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को निशाने पर लेते हुए रविवार दोपहर लाल इमली चौराहे पर प्रदर्शन करके प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पुतले की अर्थी बनाकर टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए संगठन के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में इक_ा हुए और सभा करके बिजली संकट के विरोध की रणनीति बनाई। सभा की अध्यक्षता करते हुए सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि चाहें किसी भी पार्टी से सरोकार रखते हों, 24 घंटे बिजली दिलाने में सभी नाकारा साबित हुए हैं। नगर विधायक सुरेश खन्ना और भाजपा की सांसद कृष्णा राज ने 24 घंटे बिजली दिलाने के नाम पर जनता से धोखा किया है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि कुर्सी की खातिर धोखाधड़ी करने वालों को जिले की जनता माफ नहीं करेगी। सेवादल के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर अपनी मुहिम जारी रखते हुए हर गली-चौराहे पर तब तक संघर्ष जारी रखेंगे जब तक कि मुहिम कामयाब नहीं हो जाती। इस बीच, वहां पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने यह कहकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया कि जनहित की लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता साथ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का पुतला तैयार करके उसे अर्थी पर लिटाया और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में चल पड़े। शहीद उद्यान, तिलक पार्क और निशात तिराहा होकर कार्यकर्ता लाल इमली चौराहे पर पहुंचे और अर्थी रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। चौराहे पर जाम लगते देख वहां पुलिस पिकेट पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में रामकुमार वर्मा, संतोष शुक्ला, संजीव मिश्रा, अशोक गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमन कपूर, शाकाल, फरमान खां, मो. रिजवान खां, राजकुमार, शमशाद खां, अदीब अहमद, मो. शकील, मो. कासिम, मो. अतीक अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed