फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Settlement Facilitated Between Two Couples at the Family Counseling Center

Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच कराया समझौता

Wed, 18 Mar 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Settlement Facilitated Between Two Couples at the Family Counseling Center
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र पर दो दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव में समझौता हो गया। दोनों दंपती को केंद्र से ही विदा किया गया।
विज्ञापन




केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक दंपती की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व हुई थी। पति से मनमुटाव के चलते पांच माह से मायके में रह रही आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह अपने मायके फोन पर बात करती थी। इस बात पर पति से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में खुटार क्षेत्र के एक दंपती की शादी को 16 वर्ष हो चुके थे। एक माह से मायके में रह रही आवेदिका ने बताया था कि वह दवाई लेने के बाद अपने मायके बहन के पास चली गई। इस पर सास से कहासुनी हो गई। नाराज होकर मायके चली गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को केंद्र बुलाकर उनकी आपस में वार्ता कराई गई और समझाया-बुझाया गया। इसके बाद दो दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इस मौके पर महिला आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, मोनिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed