{"_id":"56facab94f1c1b3448f0061a","slug":"serious-irregularities-were-12-principal-dibar","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंभीर अनियमितताओं में 12 प्रधानाचार्य हुए डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर अनियमितताओं में 12 प्रधानाचार्य हुए डिबार
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फार्म भरवाने के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप में जिले के 12 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा के सभी कार्यों से डिबार कर दिया है, जिसमें मूल्यांकन भी शामिल है। इनमें अधिकांश प्रधानाचार्य वर्ष 2021 तक के लिए डिबार किए गए है। डिबार प्रधानाचार्यों की सूची मूल्यांकन केंद्र पर भेज दी गई है।
जानकारी के अनुसार श्री रामपाल सिंह कॉलेज पहाड़पुर, मिर्जापुर के प्रधानाचार्य नक्षत्रपाल सिंह, धर्मजीत सिंह कॉलेज कुतुलूपुर के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, समाज कल्याण कॉलेज सिंगहा यूसुफपुर के प्रधानाचार्य गेंदनलाल, दोदराम सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसिंह, कुबेर सिंह कॉलेज सिउरा सिगरहा के प्रधानाचार्य बलवान सिंह, पोहप सिंह कॉलेज पहाड़पुर के प्रधानाचार्य प्रेम किशोर, रामलाल सिंह कॉलेज पहाड़पुर के प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह, बृजपाल सिंह कॉलेज हरिहरपुर के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, सेठ जगदीश प्रसाद कॉलेज मिर्जापुर के धनपाल गुप्ता, रामपाल सिंह कॉलेज सेठा मदनपुर के रामवीर सिंह को डिबार की सूची में शामिल किया गया है।
इसी तरह बदन सिंह कॉलेज जरौलीकोठी के प्रधानाचार्य मनोज यादव, गायत्री महाशक्ति कॉलेज बंडा के बृजेश चंद्र मिश्र और इसी कॉलेज के शैलेंद्र श्रीवास्तव को बोर्ड परीक्षा के कार्यों से डिबार किया गया है। अधिकांश शिक्षक वर्ष 2012 तक के लिए डिबार किए गए हैं।
विज्ञापन
000
यूपी बोर्ड मूल्यांकन की तैयारियां पूरी, स्टेप मार्किंग के निर्देश
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मंगलवार को देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बोर्ड ने सीडी के माध्यम से परीक्षकों को मूल्यांकन के नियम-कानून से भी अवगत कराया है। यह सीडी मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को दिखाई जाएगी। इस बार मुख्य बिंदु गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए है। इन विषयों में स्टेप मार्किंग के निर्देश दिए गए हैं। अर्थात जितना उत्तर सही है, उतने अंक के परीक्षार्थी हकदार होंगे। यहां तक कि यदि किसी परीक्षार्थी ने केवल सूत्र लिखा है तो सूत्र के अंक उसे मिलेंगे। जरा की गलती पर पूरा उत्तर नहीं काटा जाएगा। मूल्यांकन के लिए सभी चारों केंद्रों पर टोलियां बना दी गई हैं।
000
संस्कृत परीक्षा में कई परीक्षार्थी गैरहाजिर
जिले में तीन केंद्रों पर चल रही माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में कई परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरे दिन प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के पेपर में 88 और पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के आठ, जबकि द्वितीय पाली में प्रथमा की परीक्षा में सात, पूर्व मध्यमा में 22 और उत्तर मध्यमा में 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।