{"_id":"65aef090feaeb38cf50b3c54","slug":"sent-obscene-photos-using-fake-id-on-instagram-asked-for-money-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-12145-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर भेजे अश्लील फोटो, रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर भेजे अश्लील फोटो, रुपये मांगे
Tue, 23 Jan 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला की तस्वीर लगाकर इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाते हुए अश्लील मेसेज व फोटो भेज दिए। महिला के पति के पास भी मेसेज आए। आरोप है कि फोटो हटाने के लिए आरोपी पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है।
महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इंस्टाग्राम पर दो आईडी बनाकर उसका फोटो लगाकर अश्लील फोटो व मेसेज भेजकर बदनाम किया जा रहा। दोनों आईडी से महिला के पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट और अंजान नंबर से कॉल कर अश्लील मेसेज भेजे जा रहे हैं। संपर्क करने पर फोटो हटाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। साइबर शाखा में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी ने महिला के नाम की एक अन्य आईडी बनाकर अश्लील फोटो भेजे। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।