फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Send to City Hospital proposed rule

शासन को भेजें सिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव

Sat, 25 Jul 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Send to City Hospital proposed rule
प्रदेश के 49 जिलों का दौरा करके शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शंखलाल मांझी का स्वागत सपा कार्यकर्ताओं ने किया। साथ ही जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि 100 बेड वाले सिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। साथ ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश सीएमएस को दिए। कहा कि इसमें लापरवाही होने पर संबंधित डॉक्टर के साथ ही वह भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

मांझी ने पत्रकारों के समक्ष वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में 16 हजार डॉक्टरों की जरूरत है, जबकि केवल 9500 डॉक्टर थे, कहा कि करीब 3500 डॉक्टरों को नियुक्ति करके उन्हें मनपसंद तीन जिलों में से एक में नियुक्ति दी गई। कहा कि तीन सालों में प्रदेश सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दीं। एंबुलेंस सेवाओं को देश की सबसे बेहतरीन सेवा बताते हुए कहा कि इससे लाखों मरीजों की जान समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाई गई। कहा कि जिला अस्पतालों एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में अब पहले से बेहतर दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात भी कही।
विज्ञापन

हरेवा कांड पर मांझी ने कहा कि ऐसा करने वालों को हरहाल में सजा मिलनी चाहिए। यदि इसमें प्रशासन स्तर से लापरवाही की गई तो गलत है। वहीं बिजली सप्लाई पर कहा कि वर्ष 2016 के अंत तक ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। कहा कि इसे चुनावी तैयारी न माना जाए। साथ ही भारतीय मछुआ महासंघ की ओर से 29 जुलाई को दिल्ली में धरना प्रदर्शन और संसद घेरने के लिए तैयार रहने की अपील भी की। स्वागत करने वालों में महासचिव रणंजय यादव, नगर अध्यक्ष कपिल गुप्ता, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विक्रांत चौधरी, नौशाद कुरैशी, मोहम्मद सिद्दीक, अमित भटनागर, श्यामजी शुक्ला, सन्नी राठौर, संजीव वर्मा, ओम गुप्ता, मोहम्मद इफ्तेखार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों आंदोलन समाप्त
शाहजहांपुर। संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल परिसर में बिजली, पानी और सफाई की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ रखा था। कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। शुक्रवार की शाम एडीएम प्रशासन उनकी मांगों को सही ठहराया। सभी समस्याओं का दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में गंदगी, बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन छेड़ रखा था। दो घंटे के कार्य बहिष्कार से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थी। शुक्रवार की शाम एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने संघ से प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करके उनकी मांगों को सही ठहराया। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को दूर करें। प्रतिनिधि मंडल मंत्री मुसाहेब अली, रामू नायक, ओएस कनौनिजा, जेडी बंसल, एएल वर्मा, अनूप मिश्रा, सरोज सिंह, मुन्ना वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed