{"_id":"6957f7b9477bbbbaa50badb4","slug":"send-awareness-reels-dramas-and-slogans-on-road-safety-and-win-prizes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162007-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता रील, ड्रामा, स्लोगन भेजें, मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता रील, ड्रामा, स्लोगन भेजें, मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। बताया कि जागरूकता रील, ड्रामा, थियेटर, स्लोगन व संदेश जैसे माध्यमों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे।
अटल ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मृत्यु दोपहिया वाहन चालकों की होती है, जिनमें अधिकतर बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यालयों से वीडियो, रील, ड्रामा, थियेटर, स्लोगन एवं संदेश जैसे माध्यमों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को 31 जनवरी के बाद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की तैयार की गई गतिविधियों को मोबाइल नंबर 6387343153 पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, आईएमए के सचिव डॉ. संजीव कनौजिया, टीएसआई विनय पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह ने विचार रखे। अंत में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अतिथियों ने रवाना किया। संचालन इंदु अजनबी ने किया।