फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selection of two players for the sports hostel

Shahjahanpur News: दो खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन

Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Selection of two players for the sports hostel
हथौड़ा स्टेडियम में ​खिलाड़ियों को माला पहनाते खेल अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में फुटबॉल के राम प्रताप शर्मा और हॉकी की वर्षा मौर्य शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जिला, मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद 15 दिवसीय सेंटर कोचिंग कैंप में चयनित होकर अंतिम सूची में स्थान बनाया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धि के पीछे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराई गई बेहतर खेल सुविधाएं हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर हॉस्टल के लिए रवाना किया। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली व शकील अहमद, पंकज कुमार, निशांत कुमार, इरफान अहमद, अजयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed