फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Select basketball team

बास्केटबॉल टीम का चयन

Tue, 04 Aug 2015 08:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 04 Aug 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में बास्केटबॉल की दो दिवसीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के अंतर्गत आने वाले नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयन ट्रायल में 75 बालक और 91 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य एके शुक्ल ने बताया कि शाहजहांपुर के अलावा श्रावस्ती, फैजाबाद, बहराइच, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, लखनऊ और बाराबंकी के अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर में सात अगस्त को होने वाली बालक वर्ग की तथा रुद्रपुर में होने वाली बालिकाओं की क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया गया है। अंडर-14 बालिका वर्ग में बाराबंकी की अनन्या सिंह, लखनऊ की साक्षी, सीतापुर की सौम्या और सविता, शाहजहांपुर की मोनी यादव, खुशी और संध्या, पीलीभीत की स्वाति, अंडर-17 में सीतापुर की सपना और रूबी, लखनऊ की संगीता और अनुश्रुति, शाहजहांपुर की लवप्रीत कौर, प्रियंका मिश्रा, सृष्टि और क्षमा एवं अंडर-19 में लखनऊ की अंशिका रावत और अनामिका सिंह, शाहजहांपुर की शिल्पी सिंह और गौरी, सीतापुर की नीलू, अंजली प्रिया तथा बरेली की राफिया और दिव्या का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बालक अंडर-14 वर्ग में फैजाबाद के विवेक यादव और सुरजीत रावत, पीलीभीत के सुमित कुमार, राहुल गंगवार, अंकित मौर्या, सीतापुर के आदित्य राय, अरुण कटियार, पंकज राज, अंडर-17 में फैजाबाद के शुभम शुक्ला, सौरभ यादव, अमर कांत, मोहित, लखनऊ के अंकित, शाहजहांपुर से सक्षम, अमन राजपूत और बरेली से मोहम्मद रैयान, अंडर-19 वर्ग में शाहजहांपुर से ध्रुव शुक्ला और अर्पित, लखनऊ से अभिषेक और प्रियांशु, फैजाबाद से अभिषेक आनंद, जितेंद्र कुमार, हरिओम यादव और सीतापुर से अवधेश का चयन किया गया है। खिलाड़ियों के चयन में विभिन्न जनपदों के व्यायाम शिक्षकों राजन तिवारी, अजीत सिंह, धर्मेंद्र चौहान, आशीष भदौरिया, मुकेश, सुधीर सिंह, कुलदीप, आरके मिश्रा, अरविंद आदि का योगदान रहा। आयोजन में डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी, राकेश कुमार, आरके सिंह, वीके यादव, एचएस शुक्ला, जीएस गुंजियाल, रेनू भाटिया, एसपी सिंह, बीके दीक्षित आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed