{"_id":"571fbb9f4f1c1bfb4ca91b91","slug":"seeks-connection-sent-rc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगा कनेक्शन, भेज दी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगा कनेक्शन, भेज दी आरसी
ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की
शहर के छोटा चौक इलाके में मोहल्ला मस्जिदगंज के रहने वाले कमल कुमार बरनवाल ने दुकान के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करके नियत शुल्क जमा किया था। मगर विभाग ने उन्हें बाकीदार मानते हुए उनके विरुद्ध 36452 रुपये की आरसी भेज दी।
बरनवाल ने डीएम विजय किरन यादव को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दुकान के कनेक्शन के लिए एक जुलाई 2014 को 2750 रुपये शुल्क जमा करके विभाग से रसीद कटाई। इसके बावजूद कई माह तक कनेक्शन नहीं मिलने पर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत के उत्तर में तत्कालीन एक्सईएन ने बताया दुकान स्वामी ने केबिल नहीं लगाने दिया। इस प्रकरण में एक्सईएन ने काम में बाधा डालने वाले दुकान स्वामी पर कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टे उनके नाम हजारों की बकाया रकम दर्शाते हुए उसकी वसूली के लिए राजस्व विभाग को आरसी भेज दी। नवागत एक्सईएन विवेक पटेल के अनुसार पीड़ित व्यक्ति द्वारा यह मामला उनके संज्ञान में लाए जाने पर जांच कर उचित निस्तारण किया जाएगा।