फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seeing the passion of the girl students, two teams were formed in GF College

क्रिकेट के जुनून और उत्साह को देखकर जीएफ कॉलेज में बनाईं गईं दो टीम

Thu, 07 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seeing the passion of the girl students, two teams were formed in GF College
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में क्रिकेट खेलती छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में भी बुधवार को महिला क्रिकेट की दो टीम बना ली गई हैं। छात्राओं के बीच कराए गए लीग मैच के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करने वाली जुनूनी छात्राओं को टीमों में शामिल किया है। क्रिकेट क्लब अध्यक्ष ने छात्राओं को अभ्यास कराते हुए टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

जिम्नेजियम हॉल के पीछे मैदान में सुबह दस बजे दो मैचों कराए गए। पहला लीग मैच कला और वाणिज्य वर्ग के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कला वर्ग की टीम ने दस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी करते हुए पल्लवी सिंह ने 30, आलिया ने 20 और तनिष्का सक्सेना ने 25 रनों का योगदान दिया। वाणिज्य वर्ग की ओर से शोभा और अलीशा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य वर्ग की टीम मात्र 67 रन पर आल आउट हो गई। दीपांशी और शुभांजलि की 35 रनों की साझेदारी के जरिये टीम थोड़ा संघर्ष में नजर आई, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

दूसरा मैच विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के बीच खेला गया। वाणिज्य वर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर के मैच में 64 रन बनाए। वर्षा देवी और शुभांजली ने 35 रन बनाए। शिल्पी ने 15 और तेजस्वनी ने 14 रनों का योगदान दिया। विज्ञान वर्ग की ओर से नूर आलिया ने तीन, अन्वेषी पांडेय और तैयबा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी विज्ञान वर्ग की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। वाणिज्य वर्ग की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बरखा और कनिष्का ने तीन-तीन खिलाड़ियों को वापस भेजा। इस प्रकार वाणिज्य वर्ग की टीम ने नौ रन से विज्ञान वर्ग को पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनीं टीमें
ए टीम में इन्हें मिली जगह
-नूर आलिया (कप्तान), तनीषा सक्सेना, इलमा खान, अक्षरा राठौर, रिया अरोरा, शिव्या, तय्यबा, पल्लवी सिंह, रश्मि, अन्वेषी पांडेय, अम्बिका वर्मा, प्रीति, जायदा, दीपांशा, शुभांजली, वर्षा देवी, शोभा सक्सेना और अलीशा को ए टीम में शामिल किया है।
बी टीम में इन्हें मिला स्थान
महाविद्यालय की टीम बी में वंदना देवी (कप्तान), अदिति यादव, कोमल सिंह, फिजा खान, रश्मि राजपूत, सविता, अर्चना, अंजलि देवी, रंजना, साक्षी, काजल गौतम, बरखा, कनिष्का सक्सेना, तेजस्वी राठौर, शिल्पी, शालिनी गौतम, नैंसी ने जगह बनाई है।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी के गुर सिखाए
महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद के नेतृत्व में क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम और डॉ. इरम जहां ने कला वर्ग, विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग की टीमों में बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। कॉलेज ने टीमों का गठन करने के साथ ही अभ्यास भी शुरू करा दिया। डॉ. मोहम्मद काशिफ ने छात्राओं को बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के टिप्स दिए।
महिला क्रिकेट टीमों का चयन होना काफी खुशी की बात है। वर्तमान समय में महिला समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में महिला का पदार्पण करने से खेल को और मजबूती प्रदान होगी। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज
रोमांचित करने जैसा
क्रिकेट की टीम बनना सच में रोमांचित करने वाला काम है। अभी तक सिर्फ लड़के ही क्रिकेट खेलते थे। अब लड़कियां भी मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन बधाई का पात्र है। -इलमा खान
नाम रोशन करेंगी छात्राएं
लड़कियों को अभी तक क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल पाता था। अब टीम का गठन हो गया। अब छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। छात्राओं की टीम भी मैच जीतकर कॉलेज का नाम रोशन करेगी। -नूर आलिया
करियर बनाने का मौका
पहले स्कूल के समय में खूब क्रिकेट खेला है। अब कॉलेज की टीम बनने से प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। छात्राएं बेहतर खेलकर यूनिवर्सिटी से लेकर आगे तक का सफर तय कर अपना करियर बना सकती हैं। -सविता
जगह बनाने में रहे कामयाब
कॉलेज स्तर पर नहीं खेल सकने का मलाल था। महिला क्रिकेट टीम की स्मृति मंधाना समेत कई खिलाड़ी हमें काफी अच्छी लगती हैं। उनसे हम प्रेरित भी हैं। टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आगे भी बेहतर कोशिश रहेगी। -तैयबा
क्रिकेट में अपार संभावनाएं
-हमें झूलन गोस्वामी अच्छी खिलाड़ी लगती है। वह हमारी रोल मॉडल है। क्रिकेट एक शानदार खेल है। इसमें काफी संभावनाएं हैं। इस खेल में कॅरियर भी बहुत से लोगों ने बनाया है। -प्रीती

ऊर्जा का संचार हुआ
संसाधन के अभाव के कारण टीम नहीं बन सकी है। अधिकतर छात्राओं की प्रतिभा दबकर रह जा रही थी। टीम का गठन होने से छात्राओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। अब छात्राएं भी चौके-छक्के लगाने को मैदान पर उतरेंगी। -वंदना

शाहजहांपुर के जीएफ में महिला क्रिकेट टीम को प्रशिक्षण दिया गया । संवाद

शाहजहांपुर के जीएफ में महिला क्रिकेट टीम को प्रशिक्षण दिया गया । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed