फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   10-year-old boy covered himself with a blanket burned alive to death in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: घर में आग लगा देख खुद पर डाली रजाई... जिंदा जलकर 10 साल के मोहन की मौत

Sat, 20 Sep 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
10-year-old boy covered himself with a blanket burned alive to death in Shahjahanpur
मोहन का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला जियाखेल में बृहस्पतिवार की दोपहर सिलिंडर लीक होने से लगी आग में दस वर्षीय मोहन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, आग लगने पर मोहन कमरे के अंदर की ओर भागा। खुद को बचाने के लिए कमरे के अंदर रखी रजाई अपने ऊपर डाल ली। आग अधिक होने से बुरी तरह झुलस गया। बाद में उसकी मौत   हो गई।  

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर मोहन के पिता बसंत रह-रहकर सिसक पड़ते थे। उन्होंने बताया कि मोहन उनका इकलौता बेटा था। कुछ साल पूर्व उनकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। चार बेटियां हैं। उन्हीं पर परिवार की जिम्मेदारी है। किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर गैस खत्म होने पर सिलिंडर लगाया। रेग्यूलेटर फिट करने के बाद जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, आग लग गई। 
विज्ञापन


बेटियां चीखती हुईं घर के बाहर भागीं, लेकिन बेटा अंदर की ओर भागा। खुद को बचाने के लिए उसने अपने ऊपर रजाई डाल ली। बेटे को इलाज के लिए सैफई ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मोहन की मौत से उसकी बहन नीलम, ममता, हेमलता और मेघा गुमसुम हो गईं हैं। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed