फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seeing 'Daroga ji chori ho gayi', the spectators burst into tears

‘दरोगा जी चोरी हो गई’ देखकर दर्शक हुए लोटपोट

Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Seeing 'Daroga ji chori ho gayi', the spectators burst into tears
शाहजहांपुर के गांधी भवन में हास्य नाटक दरोगा जी चोरी गई का मंचन करते कलाकार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फ्रीडम आर्ट्स एकेडमी सोसाइटी के बैनर तले जयवर्धन लिखित और अतीक अहमद द्वारा निर्देशित हास्य नाटक ‘दारोगा जी चोरी हो गई’ का मंचन शुक्रवार शाम गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक में कलाकारों के उम्दा अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। कलाकारों के चुटीले संवाद पर दर्शक लोटपोट हो गए।
विज्ञापन

नाटक की शुरुआत सरकारी क्लर्क बाबू शर्मा के घर से होती है। नाटक बालू शर्मा के पूर्व गिर्द घूमता रहता है। सरकारी क्लर्क होने के बावजूद वह अपनी काली कमाई को कैसे छिपा कर रखता है। इतने पर भी उसके यहां 20,000 रुपये की चोरी हो जाती। वह बड़ी चालाकी से पुलिस पड़ताल में 50 हजार की चोरी बना देता है। चोरी करने वाला इस पर नाराजगी जाहिर करता है कि चोरी तो उसी ने की थी, मिले सिर्फ बीस हजार लेकिन आरोप लगा 50 हजार रुपये चोरी करने का।
विज्ञापन

नाटक में यह दर्शाया गया है कि आज का युवा वर्ग किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए घूमने-फिरने और शौक पूरे कराने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। मंच पर अभिषेक कुमार, मो. अतीक, शिवा राणा, पंकज वर्मा, मुस्कान गुनिया, आशीष वर्मा, मो. तौसीफ, सलीम आदि रहे। नाटक का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञानपुंज साहित्य संस्था के अध्यक्ष कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने दीप जलाकर तथा नारियल फोड़कर किया। नाटक का संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed