{"_id":"66cfb47df519ccea410e4614","slug":"seeing-a-good-house-they-committed-robbery-at-a-businessmans-housethree-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125937-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अच्छा मकान देखकर कारोबारी के घर डाली थी डकैती...तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अच्छा मकान देखकर कारोबारी के घर डाली थी डकैती...तीन गिरफ्तार
Thu, 29 Aug 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में डकैती के अभियुक्त। स्रोत: पुलिस
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में मुर्गीदाना कारोबारी लईक अहमद के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए एक लाख 20 हजार रुपये समेत जेवर बरामद हुए हैं। घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। कारोबारी का अच्छा मकान देखकर आरोपियों ने डकैती की डालने की साजिश रची थी।
गांव मिश्रीपुर निवासी मुर्गीदाना कारोबारी लईक अहमद के घर 20 जुलाई को डकैतों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। बदमाशों ने उनके बेटे सलमान की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाते हुए अलमारियों की चाबी मांगकर जेवर-नकदी लूट ली थी। पीड़ित ने दस लाख की डकैती होना बताई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया था। टीमों ने लईक के घर से लेकर जेबीगंज स्थित प्रतिष्ठान तक जांच की। 80 कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।
बुधवार को पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला निसरजई निवासी नौशाद और अनिल गुप्ता और दिलाजाक के आदिल को पंथवारी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक सोने का पैंडल, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, लूटे गए एक लाख 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
छत से जीने के जरिये घुसे थे घर में
-आरोपियों ने बताया कि वे योजना बनाकर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते थे। तीनों हरदोई बाइपास पर आते-जाते थे। वहां पर थाना सदर बाजार के कल्लू से मुलाकात हुई। एक-दो बार की मुलाकात में दोस्ती हो गई। कल्लू ने लईक अहमद का अच्छा घर बना होने व अधिक रुपया व जेवर होने की जानकारी दी थी। उसके बाद लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। लईक के घर के पास बने नए मकान की छत से चढ़कर जीने से अंदर उतर गए थे। मकान मालिक के बेटे को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए अलमारी की चाबियां लेकर रुपये और गहने लूट लिए थे। घटनाक्रम के दौरान कल्लू बाहर खड़ा रहकर नजर बनाए रहा।
-- -- -- -- -- -- --
दूसरे प्रदेश चले गए थे लुटेरे
-अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह तीनाें दूसरे प्रदेश चले गए थे। वारदात के काफी समय बीतने के बाद मामला ठंडा होना मानकर वे लौट आए थे। कल्लू से लूट के माल के बंटवारे के लिए जाते समय पुलिस ने दबोच लिया।
-- -- -- -- -
अनिल व आदिल जेल से छूटकर आए थे
-गिरफ्तार आरोपी अनिल गुप्ता पेशेवर अपराधी है। उसके ऊपर गैंगस्टर समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह आदिल पर पांच केस दर्ज हैं। दोनों आठ माह पहले ही जेल से छूटकर आए थे। नौशाद पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं।
-- -- -- -- -- -
-घटना में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई। उनके पास से नकदी व जेवर बरामद हुए हैं। दो अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
अशोक कुमार मीणा, एसपी