फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   security system

कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा हत्याकांड

Tue, 19 Oct 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
security system
शाहजहांपुर में कचहरी गेट पर लगी सामान जांच करने की मशीन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर कचहरी में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। कचहरी में आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग में लापरवाही बरती जाती है, जिसकी वजह से सोमवार को कचहरी के अंदर वकील की हत्या हो गई।
विज्ञापन

कचहरी में छोटे-बड़े सब मिलाकर छह गेट हैं। इनमें से चार बड़े गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। बाकी दो छोटे गेट बंद कर दिए थे। गेट नंबर एक से सिर्फ न्यायिक अधिकारियों को प्रवेश दिया जाता है। इनके अलावा दो, तीन और चार नंबर गेट हैं। इन तीनों ही गेट पर सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं। गेट नंबर दो पर मशीन लगी हुई है, जिससे होकर कचहरी के अंदर जाने वालों को गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

साथ ही स्कैनिंग मशीन भी लगी हुई है। अगर किसी के पास बैग या फिर कोई ओर सामान है, तो वह इसी गेट से कचहरी के अंदर जा सकता है। गेट नंबर चार से सिर्फ वकीलों को ही आने-जाने की अनुमति है। गेट नंबर छह पर दो डिटेक्टर मशीन लगी हैं। दावा होता है कि मशीन से स्कैन होने पर संदिग्ध वस्तु की जानकारी हो जाती है, लेकिन सोमवार की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस हुई फेल
सोमवार को कचहरी में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed