फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Security of six mayoral candidates including SP seized

Shahjahanpur News: सपा समेत छह महापौर प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Security of six mayoral candidates including SP seized
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर निगम का दर्जा मिलने से पहले सपा चार बार से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर काबिज थी।
विज्ञापन

नगर पालिका के पिछले चार चुनाव में सपा ने लगातार जीत हासिल की थी। सपा को सबसे अधिक भारोसा मुस्लिम मतदाताओं पर था, लेकिन चुनाव के आखिरी समय में मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर खिसक गया। नतीजा यह हुआ कि पहले नगर निगम चुनाव में सपा तीसरे नंबर पर खिसक गई। कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 50484 मत मिले। विजयी प्रत्याशी अर्चना वर्मा को 80740 मत मिले।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी माला राठौर को 20144 मत मिले, बसपा प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम को 5543 मत मिले, आप प्रत्याशी सुमन वर्मा को 2697 मत मिले, राजपा प्रत्याशी मारी देवी को 854 मत, निर्दलीय प्रत्याशी जोहा इकबाल को 817 और सुनीता यादव को 505 मत मिले। कुल मत 163199 पड़े। कुल वैध मतों की संख्या में पांचवां हिस्सा अगर किसी प्रत्याशी को नहीं मिलता है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़कर सभी छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नामांकन के दौरान जमानत के रूप में महापौर प्रत्याशी से छह हजार रुपये जमा कराए गए थे। सभी छह प्रत्याशियों की जमानत राशि सरकारी खजाने में जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed