फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   secretary suspended,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

एसपीजी ने प्रधानमंत्री के सभास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
secretary suspended,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
रोजा रेलवे ग्राउंड में रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान 18 दिसंबर को रोजा मंडी के सामने रेलवे ग्राउंड पर प्रधानमंत्री का जनसभा स्थल जेनरेटरों की रोशनी से जगमगाएगा और उन्हीं जेनरेटरों पर साउंड सिस्टम भी निर्भर होगा। इस बीच, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के दिल्ली से आए अधिकारियों ने मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का सुरक्षा के लिहाज से व्यापक निरीक्षण किया और बाद में अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक कर सभी जरूरी कार्य जल्द पूरे कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसपीजी टीम डीआईजी और एआईजी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ शाहजहांपुर पहुंच गए। उन्होंने एसपी एस. आनंद समेत तमाम आलाधिकारियों के साथ मैदान पहुंचकर वहां पर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के अधिकारियों ने जनसभा के लिए बनाए गए गेटों का भी निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। मैदान पर पीएसी के जवानों और कई सीओ की ड्यूटी लगा दी गई है। लगातार एसपीजी के अधिकारी मैदान पर जाकर वहां का निरीक्षण कर रहे हैं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मैदान पर पीएसी तैनात कर दी गई है। हर तरह की हलचल पर नजर रखी जा रही है। जनसभा की तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दूसरा दौरा संभावित है। इसलिए सभी अधिकारी अपने हिस्से का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने सुबह से सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं की टीम के साथ बैरीकेडिंग का काम शुरू करा दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच के सामने विशिष्ट जनों की दो दीर्घाएं तैयार कराईं और बाद में जन सामान्य के लिए बनाए जा रहे ब्लॉक तैयार कराने शुरू कर दिए। मंच भी लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (शहर) के अनुसार रेलवे मैदान पर सभास्थल के बीच आ रहा एक निष्प्रयोजित खंभा वहां से पहले ही हटाया जा चुका है और अब वहां विभाग की कोई लाइन नहीं है। फिलहाल, सभा स्थल पर 25 केवी क्षमता वाले दो जेनरेटरों से जरूरी काम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दिन 18 दिसंबर को विद्युत भार का आकलन कर सभा स्थल पर उसी के अनुसार कम से कम छह जेनरेटर बढ़ाए जाएंगे। निर्माण से संबधित सभी कार्य बुधवार शाम तक पूरे कराने के लिए एक्सईएन पिथौरिया ने अभियंताओं और कर्मचारियों की सभास्थल पर रात में भी ड्यूटी लगा दी है।

रोजा रेलवे ग्राउंड में पहुंची एसपीजी ने एसपी एस आनंद के साथ सुरक्षा को लेकर वार्ता की।

रोजा रेलवे ग्राउंड में पहुंची एसपीजी ने एसपी एस आनंद के साथ सुरक्षा को लेकर वार्ता की।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed