{"_id":"674cc0700f8c5215c8045326","slug":"secondary-students-will-be-given-preparation-for-iit-and-neet-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-132351-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माध्यमिक के विद्यार्थियों को कराई जाएगी आईआईटी व नीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माध्यमिक के विद्यार्थियों को कराई जाएगी आईआईटी व नीट की तैयारी
Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद जीआईसी व जीजीआईसी समेत पांच विद्यालयों का चयन कर लिया गया है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को शुरुआती स्तर पर ही प्रशिक्षित किए जाने की पहल शुरू की है। इसको लेकर उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों व उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को चिह्नित करने के निर्देश डीआईओएस हरिवंश कुमार को दिए, जिसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चौक, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिलहर व इस्लामिया इंटर कॉलेज को चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
-- --
कक्षा 11 के विद्यार्थी भी होंगे शामिल
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को आईआईटी व नीट की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए चिह्नित पांच विद्यालयों से कक्षा 11 के 75-75 छात्र-छात्राओं को चयनित किया जाएगा जोकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। बताया कि उन विद्यालयों में ही परीक्षा की तैयारी हो सकेगी जहां पर इंटरएक्टिव पैनल लगे हुए हैं। आईआईटी व नीट की तैयारी के लिए पेस एकेडमी द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।