फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seats will remain vacant in many trades run in government ITI... no applications received

Shahjahanpur News: राजकीय आईटीआई में संचालित कई ट्रेड में खाली रह जाएंगीं सीट... नहीं आए आवेदन

Wed, 28 Aug 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Seats will remain vacant in many trades run in government ITI... no applications received
रोजा ​स्थित राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय आईटीआई में तमाम ट्रेड ऐसी हैं, जिनके लिए किसी ने आवेदन ही नहीं किए हैं। विद्यार्थियों की रुचि नहीं होने से सीटें खाली रह सकती हैं। वर्तमान में जारी प्रवेश प्रक्रिया के तहत दो मेरिट सूची जारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जिले में रोजा, पुवायां व जलालाबाद में राजकीय आईटीआई स्थित हैं। इनमें एक व दो वर्षीय व्यवसायों (ट्रेड) में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। किसी समय आईटीआई करने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन अब बहुत सी ट्रेड में सीटें खाली रह जाती हैं। वर्ष 2024-25 सत्र के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत आईटीआई में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें बहुत से व्यवसाय ऐसे हैं, जिनमें एक भी सीट खाली नहीं बची हैं। कुछ में आधी से ज्यादा सीटों के लिए आवेदन ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई पुवायां में कॉस्मेटोलॉजी में 48 के सापेक्ष 28, फैशन डिजाइनिंग में 40 में 23, ड्रेस मेकिंग में 40 में 34, पेंटर में 20 में 14, प्लंबर में 48 में 14 व वेल्डर में 40 में 19 सीटों के लिए आवेदन नहीं आए हैं। राजकीय आईटीआई जलालाबाद में कॉस्मेटोलॉजी की 48 सीट में 12, फैशन डिजाइनिंग की 40 में 9, पेंटर 20 में 17, प्लंबर 48 में 32 सीटें खाली हैं। टाटा की एडिटिंग मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन थ्री डी पेंटिंग की 40 में 37 सीट के लिए आवेदन नहीं मिले हैं। राजकीय आईटीआई रोजा शाहजहांपुर में पेंटर की 18 में पांच, सिलाई एवं कढ़ाई की 88 में 30, इंब्राइडरी की 18 में 15 और प्लंबर की 42 में 11 सीटों के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पीपीपी माॅडल पर संचालित आईटीआई में निजी ट्रेड में प्रवेश नगण्य

तिलहर में नवनिर्मित आईटीआई को पीपीपी मॉडल के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका संचालन निजी हाथों में दिया गया है। हालांकि इसमें 144 सीटें राजकीय तथा इतनी ही निजी सीटें हैं। इन पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। राजकीय 144 सीटों में 71 पर प्रवेश हो चुके हैं तथा दूसरे चरण में 56 का आवंटन हो गया है। अब सिर्फ 17 सीटें खाली हैं। जबकि निजी 144 सीटों में सिर्फ चार पर ही प्रवेश हुआ है। 30 सीटों का आवंटन दूसरे चरण में हुआ है।

---

कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, प्लंबर जैसे ट्रेडों के प्रति अभ्यर्थियों की रुचि कम दिख रही है। दूसरे चरण के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण के प्रवेश होंगे। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं। - नगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर।




------------------------

हिंदी टंकण व ट्रक ड्राइविंग ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

शाहजहांपुर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से मान्याता प्राप्त अल्प अवधि के कोर्स में हिंदी टंकण महिला तथा ट्रक ड्राइविंग के लिए आवेदन 31 अगस्त तक किए जा सकते हैं। हिंदी टंकण ट्रेड के लिए 12वीं उत्तीर्ण न्यूनतम 14 वर्षीय महिला अभ्यर्थी के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं। छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रक ड्राइविंग ट्रेड की भी 20 सीटें हैं। न्यूनतम 18 वर्षीय अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण मिलेगा। अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षिक अभिलेख, चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ प्रमाण-पत्र (केवल ट्रक ड्राइविंग कोर्स के लिए), आरक्षण प्रमाण-पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि प्रवेश आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। अभ्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। रोजा स्थित राजकीय आईटीआई से अन्य जानकारी मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed