फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Search for Bade Lat Saheb started, two local youth contacted

Shahjahanpur News: बड़े लाट साहब की तलाश शुरू, दो स्थानीय युवकों ने किया संपर्क

Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Search for Bade Lat Saheb started, two local youth contacted
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले जुलूस के लिए बड़े लाट साहब की तलाश शुरू हो गई है। आयोजकों से दो स्थानीय लोगों ने संपर्क किया है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। आयोजकों का कहना है कि अन्य जिले के व्यक्ति को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के संजय वर्मा ने बताया कि जुलूस में दो भैंसा गाड़ी शामिल होंगी। इसमें एक पर लाट साहब और दूसरे पर रंग का ड्रम होगा। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि बैलगाड़ी पर कमेटी के लोग ही रहेंगे। लाट साहब बनने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपये, कपड़े, जूते, शराब की बोतलें आदि कमेटी की ओर से दी जाती हैं। शेष उपहार अन्य लोग भी देते हैं। लाट साहब को थाने में सलामी के बाद भी उपहार मिलता है। गत वर्ष रामपुर का युवक लाट साहब बना था।
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कमेटी बनाने की मांग
-संजय वर्मा ने बताया कि लाट साहब बनने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसकी कॉपी पुलिस और प्रशासन को दी जाती है। जुलूस के बाद लाट साहब को अस्पताल ले जाकर परीक्षण कराने के लिए कमेटी बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सात किमी लंबा है जुलूस का रास्ता
-चौक से निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस का मार्ग करीब सात किलोमीटर लंबा है। जुलूस कोतवाली व थाना सदर बाजार क्षेत्र से होकर गुजरता है। छोटे लाट साहब का जुलूस सरायकाइयां से शुरू होता है। दोनों ही जुलूसों के रास्ते पर सुरक्षा के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।

--------
लाट साहब की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। आरएएफ और पीएसी की मांग की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी रहेगी। साथ ही ड्रोन से भी जुलूस पर निगाह रखी जाएगी।
-पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed