फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM Puwaiyan reached the protest site on the 39th day to hold talks.

Shahjahanpur News: 39वें दिन धरनास्थल पर वार्ता करने पहुंची एसडीएम पुवायां

Fri, 13 Mar 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SDM Puwaiyan reached the protest site on the 39th day to hold talks.
पुवायां में धरना स्थल पर वार्ता करती एसडीएम। स्रोत : संगठन
पुवायां। डाक बंगला परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार को 39वें दिन एसडीएम वार्ता करने पहुंचीं। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। पदाधिकारियों ने 14 मार्च से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने कई बार तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने दो फरवरी से डाक बंगला परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने को एक माह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना छह दिन पहले क्रमिक भूख हड़ताल में बदल गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई अधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा। तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि समस्याओं का समाधान होने पर आंदोलन खत्म करेंगे। जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि एसडीएम ने जमीन को कुर्क करने की बात कही है जिस पर वह लोग सहमत नहीं है। अगर अधिकारी गलत कार्रवाई करेंगे तो आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई थी। उन्हें बताया गया कि जमीन के विवाद का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक निर्णय नहीं आ जाता तब तक के लिए जमीन को कुर्क कर लिया जाएगा। इसके लिए उन लोगों ने आपस में विचार करके बताने के लिए कहा है।

- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed