फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM made him do sit-ups while holding his ears in Shahjahanpur Powayan

UP: तहसील में सबके सामने IAS रिंकू सिंह राही ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जानें पूरा मामला

Tue, 29 Jul 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में नवागत एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सबके सामने कान पकड़कर उठक बैठक लगाई। उन्हें ऐसा करता देख वकील हैरान रह गए। जानिए एसडीएम ने ऐसा क्यों किया...?

विज्ञापन
SDM made him do sit-ups while holding his ears in Shahjahanpur Powayan
एसडीएम ने लगाई उठक बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में आईएएस रिंकू सिंह राही सोमवार रात पुवायां के एसडीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को ही चर्चा में आ गए। नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी को उठक-बैठक लगवा दी और बाद में वकीलों के सामने खुद उठक-बैठक लगाई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सोमवार रात पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एक वकील का मुंशी दीवार के पास पेशाब करता मिल गया। एसडीएम ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तहसील परिसर में शौचालय बने हैं, स्वच्छता की बात की जा रही है और वह खुले में पेशाब कर रहा है। एसडीएम ने मुंशी से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी लगवाई।
विज्ञापन


वकीलों ने कहा- शौचालय गंदे हैं तो कहां जाएं 
इसके बाद तहसील का मुआयना करते हुए एसडीएम धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास पहुंचे और कहा कि धरना प्रदर्शन किया जा सकता है लेकिन नारेबाजी आदि की आवाज कार्यालय तक नहीं जानी चाहिए। इस दौरान वकीलों ने मुंशी से उठक-बैठक लगवाने का विरोध करते हुए कहा कि शौचालय बेहद गंदे हैं तो वकील और मुंशी पेशाब के लिए कहां जाएं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: तीन युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, पीड़िता के बेटे ने देखा तो पता लगी घटना

इस पर एसडीएम ने कहा कि शौचालय गंदे हैं तो यह तहसील प्रशासन की कमी है और इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। इसके बाद एसडीएम ने उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। वकीलों ने उनको रोका, लेकिन एसडीएम उठक-बैठक लगाने के बाद ही रुके।

सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया
एसडीएम ने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील परिसर में बच्चों को घूमते देख एसडीएम ने एक बच्ची को बुलाकर बिठाया और कर्मचारियों से उसके पिता, मां को बुलाने के निर्देश दिए। पिता के आने पर एसडीएम ने उनसे कान पकड़कर गलती मानने और कहा कि स्कूल समय में बच्ची तहसील में घूम रही है, कल से बच्ची हर हाल में स्कूल जानी चाहिए।

गांव के लोग करें स्टिंग, बनाया जाएगा व्हाट्सएप ग्रुप
एसमीएम रिंकू सिंह राही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम कराए जाएंगे। सरकार की सभी योजनाएं गांव स्तर तक पहुंचे इसको लेकर गांव तक सीधा संवाद होगा। गांव में व्हाटसएप ग्रुप बनवाया जाएगा, उस गांव के लोग अपनी समस्या लिख सकते हैं। समाधान होने पर इसी ग्रुप में गांव के लोगों को समाधान की जानकारी दी जाएगी। देहात क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए युवाओं की टीम बनाएंगे जो लोगों को जागरूक करने के साथ मदद करेगी। 

उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी स्टिंग कर वीडियो दें, कार्रवाई की जाएगी। रिंकू सिंह राही ने कहा कि मुआयने के समय एक युवक खुले में पेशाब करता मिला। उससे उठक बैठक लगवाई थी। वकीलों ने टॉयलेट गंदे होने की बात बताई, इस पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली और वकीलों के सामने उठक बैठक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed