फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM kept listening to complaints... Banda police station in-charge seen playing games on mobile phone

Shahjahanpur News: एसडीएम सुनते रहे शिकायतें... मोबाइल फोन पर गेम खेलती नजर आईं बंडा थाना प्रभारी

Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
SDM kept listening to complaints... Banda police station in-charge seen playing games on mobile phone
पुवायां के समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ। संवाद
पुवायां। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संजय पांडे और सीओ निष्ठा उपाध्याय के शिकायतें सुनने के दौरान बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मोबाइल पर वीडियो गेम खेलतीं नजर आ रहीं हैं। एसडीएम ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि एकतरफ अधिकारी शिकायतें सुन रहे हैं दूसरी ओर थाना प्रभारी अपनी मोबाइल में वीडियो गेम खेल रही हैं। (अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) कई मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने तमाम तरह के कमेंट भी करने शुरू कर दिए। पहले भी एक अधिकारी का समाधान दिवस पर रील्स देखते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम कार्रवाई की बात कह रहे हैं। समाधान दिवस में 39 शिकायतें दर्ज की गईं। पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

--
वीडियो वायरल होने का प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय पांडे, एसडीएम पुवायां

पुवायां के समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ। संवाद

पुवायां के समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed