फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM gave instructions to repair the dug up roads

Shahjahanpur News: खोदी गईं सड़कें ठीक कराने के एसडीएम ने दिए निर्देश

Thu, 28 Aug 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to repair the dug up roads
तिलहर। आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में समस्याएं और सुझाव आमंत्रित किए जाने पर पाइप लाइन के लिए जल निगम द्वारा खोदी गईं सड़कें ठीक नहीं कराने पर सभी का आक्रोश फूट पड़ा। इस पर एसडीएम ने जल निगम के जेई हितेश कुमार को चार सितंबर से पहले सभी मार्ग दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

सीओ ज्योति यादव ने अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने गणेश जी की मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक और ईद मिलादुन्नबी जुलूस के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने का भरोसा दिया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जेई जलकल नितिन गुप्ता, शहर इमाम मो स्वालेह उर्फ सद्दन मियां, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, साहू रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed