{"_id":"69ff85532fa8fa994205f6c4","slug":"sdm-apprehends-suspect-on-charges-of-illegal-mining-police-release-him-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172816-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खनन के आरोप में एसडीएम ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खनन के आरोप में एसडीएम ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
तिलहर। खेत से अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम जीत सिंह राय ने मौके पर पुलिस भेजकर आरोपी युवक को पकड़वा लिया। एसडीएम ने उसे पुलिस को सौंपा, लेकिन वहां से उसे छोड़ दिया गया।
गांव हटादलेलपुर निवासी रामगोपाल ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि खनन माफिया ने उनके खेत से जेसीबी के जरिये बालू का अवैध खनन कराना शुरू कर दिया। खेत में हो रहे खनन का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने शनिवार को आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिलने पर जेसीबी से जबरन बालू खनन किए जाने के मामले में युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया था। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है और राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद