फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDA will use JCB on illegal colonies, campaign will start soon

Shahjahanpur News: अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाएगा एसडीए, जल्द शुरू होगा अभियान

Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
SDA will use JCB on illegal colonies, campaign will start soon
न्यू ककरा सिटी में नगर निगम के गेस्ट हाउस में बनाया गया विकास प्रा​धिकरण का कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद अब अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो गई है। अवैध रूप से बन रहीं कॉलोनियों और बगैर नक्शा पास कराए बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक भवनों को ढहाया जाएगा। वहीं, एसडीए के गठन के बाद जमीन के बैनामों की संख्या लगभग न के बराबर रह गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का गठन 17 फरवरी को हुआ था। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्राधिकरण का अध्यक्ष और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सचिव हैं। प्राधिकरण के गठन के साथ ही अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले क्षेत्र में बनीं अवैध कॉलोनियों का सर्वे कराया जाएगा। एसडीए अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से बनीं काॅलोनियों को ढहा दिया जाए। किसी भी कॉलोनी के निर्माण के लिए काॅलोनाइजर को मानक के अनुरूप नक्शा पास करना अनिवार्य है। नक्शा पास होने के बाद ही कॉलोनी का निर्माण कराया जाएगा। अवैध निर्माण ढहाने के लिए एसडीए दो जेसीबी खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, एसडीए के गठन के बाद मानकों को पूरा किए बगैर कॉलोनाइजर प्लॉट बेचने लगे हैं। रिंग रोड, हनुमतधाम, अजीजगंज क्षेत्र में कई कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। उन्होंने प्लॉट तो बेच दिए, लेकिन प्लॉट में बगैर नक्शा पास कराए भवन बनाने में कार्रवाई का सामना खरीदार को करना पड़ सकता है।

नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल हो रहा तैयार
अधिकारियों के मुताबिक नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग अप्रूवल सिस्टम तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में होने वाले आवासीय या व्यावसायिक निर्माण के सभी भवनों का नक्शा पास करना अनिवार्य होगा। इस प्रणाली के तहत 30 दिन में नक्शा तैयार करके देना होगा। इसमें 15 दिन में संबंधित जेई को सर्वे करके रिपोर्ट देनी होगी। नक्शा तैयार करने के लिए प्राधिकरण की ओर से शुल्क लिया जाएगा। इसके निर्धारण का भी कार्य चल रहा है।

तीन साल की अपेक्षा इस साल बैनामों में आई कमी

एसडीए बनने से पहले ही विनियमित क्षेत्र में अवैध रूप से बनी प्लॉटिंग को प्रशासन ने ढहा दिया था। अब प्लाॅटिंग करने वाले लोग चोरी-चुपके प्लाटिंग कर रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग जमीन खरीद रहे हैं। इनकी रकम अवैध प्लाॅटिंग में फंस जाएगी। तीन वर्ष पहले की अपेक्षा इस वर्ष बैनामों की संख्या में कमी आई है।
शहर के मुख्य क्षेत्रों में नवादा इंदेपुर, हथौड़ा बुजुर्ग, जलालनगर बाहरी चुंगी, अजीजगंज, चिनौर और अहमदपुर नयाजपुर में सबसे अधिक बैनामे होते हैं। यहां वर्ष 2021-22 में 2372 बैनामे हुए थे। 2024-2025 में 1896 बैनामे हुए। अप्रैल 2025 से अब तक कुल 60 बैनामे हुए हैं। पहले जहां औसतन हर महीने डेढ़ से दो सौ तक बैनामे होते थे वहीं पिछले दो महीने में मात्र 60 बैनामे ही हुए हैं।


प्राधिकरण कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज
शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय अस्थायी रूप से न्यू ककरा सिटी स्थित नगर निगम के गेस्ट हाउस को बनाया गया है। कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि न्यू ककरा सिटी या अटसलिया गांव के पास प्राधिकरण का कार्यालय बनाया जाएगा। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।


बीडीए का स्टाफ किया संबद्ध
14 अप्रैल को विकास प्राधिकरण की पहली बोर्ड बैठक बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें विकास का खाका तैयार किया गया। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण क्रियाशील हो गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के कार्यालय के कुछ स्टाफ को एसडीए से संबद्ध कर दिया गया है। इसमें बरेली विकास प्राधिकरण के शिवधनी सिंह यादव को मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी और अजय कुमार को मुख्य नगर नियोजक के पद पर अटैच किया गया है। जल्द ही एक्सईएन, एसडीओ, एई और जेई की तैनाती की जाएगी। विनियमित क्षेत्र का जो खाता था, उसके स्थान पर एसडीए का खाता खोल दिया गया है। अब जो भी लेनदेन होगा, वह एसडीए के खाते से होगा। एसडीए से होने वाली आमदनी से कार्यालय का खर्च निकाला जाएगा।


विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है। सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों का नक्शा अनिवार्य होगा। अभियान चलाकर अवैध रूप से बनाईं गईं कॉलोनियां ढहाई जाएंगी। - प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed