{"_id":"6a932ee03231729175016219","slug":"scramble-for-buses-hardships-on-trains-too-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183110-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बसों में मारामारी, ट्रेनों में भी दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बसों में मारामारी, ट्रेनों में भी दुश्वारी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के रुकते ही चढ़ते यात्री संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के तीसरे दिन निशुल्क सफर के अंतिम दिन भी यात्रियों की भीड़ रही। दूर-दराज से आए यात्रियों को रोडवेज की बसों को तलाश करने में काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। सीट को लेकर भी मारामारी रही। दूसरी ओर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी हैं। पहले से बोगी भरी होने के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं है।
27 अगस्त की सुबह छह बजे से परिवहन निगम की बसों को महिला व सहयात्री के लिए निशुल्क कर दिया था। त्योहार पर अपनों से मुलाकात के चलते बसों में काफी मारामारी रही। शनिवार को निशुल्क सफर का अंतिम दिन था। ऐसे में सुबह से ही यात्रियाें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
शनिवार सुबह सीट घेरने को लेकर यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। खिड़की से बच्चे को बस के अंदर प्रवेश कर सीट घेरी। गेट पर घुसने को लेकर मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, दोपहर में यात्रियों की संख्या घट गई। शाम को एक बार फिर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों में घुसने को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। पहले से खड़ी बसों से यात्रियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ना प्रारंभ हो गई है। शाम को आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, वाराणसी एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आदि में सफर के लिए यात्री उमड़ पड़े। पहले से भरे जनरल कोच में सवार होने को लेकर यात्रियों में मारामारी रही। कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, फिर भी यात्री सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
--
आज से ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की संभावना
रविवार का अवकाश होने के चलते शनिवार को ज्यादा भीड़ नहीं रही। शनिवार रात 12 बजे निशुल्क सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में रविवार से ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की संभावना है। रेलवे के अफसरों ने टिकट काउंटर के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
--
एक दिन में 83 लाख की आय
रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की 217 बसों ने एक लाख किमी तक संचालन करते हुए 83 लाख रुपये की आय प्राप्त की है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 50473 महिला व सहयात्रियों ने सफर किया है। लक्ष्य को प्राप्त करने पर निगम के चालक-परिचालकों को एआरएम ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।