फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scout-Guide to the tent-bridge

स्काउट-गाइड ने किया तंबू-पुल का निर्माण

Sun, 13 Dec 2015 12:23 AM IST
भावलखेड़ा।
भावलखेड़ा। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide to the tent-bridge
विकास खंड में एक दिवसीय स्काउट-गाइड रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने टेंट, पुल, तंबू आदि का निर्माण कर मीनारें भी बनाईं और साहसिक कार्यों से अतिथियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसए राकेश कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट्स-गाइड्स सहनशील, परोपकारी और देश भक्त होता है। स्काउट सदैव दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए जरूरतमंदों और असहायों की मदद को हमेशा तत्पर्य रहता है।
विज्ञापन

रैली में बच्चों के क्रिया-कलापों को देखकर बीएसए राकेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और जनपदीय रैली में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए रस्सी के पुल पर चढ़कर उसकी मजबूती भी परखी। रैली में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई के संचालन में हुए कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि बीएसए राकेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिवेदी के साथ बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

व्यवस्था में जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, राजकुमार तिवारी, रोहिताश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, भाईलाल, नीरज वर्मा, परवेज आलम, अरुण शुक्ला, फैयाज हसन, बाबूराम राठौर, सुरेन्द्र सैनी, विजय पाल, प्रेम लता शुक्ला, गीता शुक्ला, फरहा नाज, गीता भारती, आशा श्रीवास्तव, विद्या देवी, डॉ. इरम खान, रुचि, शोएब अहमद, विश्राम सिंह, रविशंकर वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed