फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   scout guide foundur shri ram birthday celebrated

स्काउट-गाइड जनक श्रीराम वाजपेयी का मनाया जन्मदिन

Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
scout guide foundur shri ram birthday celebrated
स्काउट-गाइड जनक श्रीराम  वाजपेयी का मनाया जन्मदिन 
भारत स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी के जन्मदिन की बृहस्पतिवार को धूम रही। बेसिक और माध्यमिक स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्काउट्स और गाइड्स ने मीनारें, पुल, टेंट, टॉवर आदि बनाकर साहसिक कार्यों का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रोटी गोदाम स्कूल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल पुष्पा वोहरा, प्रभारी बीएसए राजेश चतुर्वेदी, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि ने पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। ध्वज शिष्टाचार और देशगीत के बाद पोस्टर, भाषण, समूह गान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मीनारें, टेंट, टॉवर, पुल आदि बनाकर वाहवाही लूटी। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पंकज यादव ने पंडित श्रीराम वाजपेयी के वेश में सभी का मन मोहा। स अवसर पर मेला भी लगाया गया, जिसमें बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। आयोजन में परिषदीय स्कूलों के अलावा गुरु  नानक पाठशाला, कस्तूरबा गांधी स्कूलों ने सहभागिता की। आयोजन में इमरान सईद खां, पूजा सिंह, रामकरन, हसीब खां, प्रशस्ति सक्सेना, सुमन सक्सेना, पुष्पा गौतम, परविंदर कौर, कंचन मिश्रा, खुशबू, अमिता वाजपेयी, सुमन तिवारी आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के छात्रों को दिया राष्ट्रभाव का संदेश
श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. व्यस्त ने स्काकट-गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का आह्वान किया कि वह संगठन के माध्यम से अनुशासित रहकर राष्ट्रसेवा में योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्यायुक्त संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, स्काउट मास्टर महात्तम सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कुंवरपाल, जितेंद्र, सरताज, सुहेल, आशीष कुमार आदि छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में डॉ. प्रेमचंद्र शर्मा, अनिल मालवीय, बाबूराम भारती, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed