{"_id":"de1d5b4b4c76c29251c90242f218f4a7","slug":"scout-guide-celebrated-the-birthday-of-the-father-pandit-sriram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम का जन्म दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम का जन्म दिवस मनाया
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
भारत में स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्म दिवस जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर स्काउट गाइड टीमों ने वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया।
रोटी गोदाम परिसर के स्काउट गाइड कार्यालय में स्थित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा पर बीएसए राकेश कुमार ने माल्यार्पण किया। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पीपी सिंह, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) सोहन शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन किया। स्काउट गाइड कलर पार्टी एवं बैंड टीम ने बीएसए का स्वागत किया। स्काउट गाइड्स ने गीत प्रतियोगिता, भाषण और मीनार प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विजयी प्रतिभागी अशिंका वर्मा, विकास, पंकज, अरबाज, सुमित, गौरव, प्रीति, निदा, राधा, सानिया को बीएसए ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, रामकरन, पूजा सिंह, हसीब, रचना जौहरी, खुशबू, सुमन सक्सेना, इमरान सईद खां, संजय डोनाल्ड आदि मौजूद रहे।
वहीं, श्रीराम बाजपेयी की जयंती पर ददरौल के ब्लाक स्काउट गाइड कार्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में मनाया गया। इस मौके पर ब्लाक गाइड कैप्टन रूफिया खान, ब्लाक स्काउट मास्टर अनंत वाजपेयी की मौजूदगी में बच्चों ने पौधे रोपित किए।