फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools with Result Brsin in happiness

रिजल्ट के साथ स्कूलों में बरसीं खुशियां

Tue, 19 May 2015 12:44 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Schools with Result Brsin in happiness
आईसीएसई और आईएससी का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर के तीनों स्कूलों जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होली एंजिल्स स्कूल चिनौर और डान एंड डोना कांवेंट में जमकर खुशियां मनाई गईं। जॉन नेव में स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आशीष मैसी ने प्रधानाचार्य सपना मैसी के साथ विद्यार्थियों को फूलों के हार पहनाकर उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

जॉन नेव स्कूल का माहौल सोमवार को काफी खुशनुमा था। अभिभावकों के साथ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी मिठाई का डिब्बा लिए खुशियां मनाने में जुटे थे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उनका साथ देकर खुशियों को दोगुना किया। बच्चों की खुशी उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गई, जब डायरेक्टर डॉ. मैसी ने सभी को फूल मालाएं पहना उन्हें बधाई दी, वहीं प्रधानाचार्य सपना मैसी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस बीच बच्चों ने एक-दूसरे संग सफलता का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed