फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools will be declared proficient only if 80 percent students are proficient

Shahjahanpur News: 80 प्रतिशत विद्यार्थी दक्ष मिले तो ही निपुण घोषित होंगे विद्यालय

Sat, 14 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Schools will be declared proficient only if 80 percent students are proficient
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के जिन विद्यालयों में 80 प्रतिशत विद्यार्थी दक्ष मिलेंगे, उन विद्यालयों को ही निपुण घोषित किया जाएगा। सभी विद्यालयों का आकलन अक्तूबर, दिसंबर तथा अगले वर्ष माह फरवरी में होगा। इसके लिए डायट प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। वे निपुण एप के माध्यम से आकलन करेंगे।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में भी निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। अभी तक प्री-नर्सरी से कक्षा तीन तक यह मिशन चल रहा था, लेकिन अब इसे कक्षा दो तक ही चलाया जाएगा। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद अब विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के साथ डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स के प्रशिक्षुओं की मदद से बेहतर ढंग से इसका आकलन किया जाएगा। जो विद्यार्थी कमजोर होंगे, उन्हें चिह्नित कर अलग से अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पढ़ाई कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी समय-समय पर टीमें गठित कर निपुण मिशन की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed