फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools from classes 1 to 8 will remain closed for two days

Shahjahanpur News: दो दिन बंद रहेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

Mon, 08 Jul 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Schools from classes 1 to 8 will remain closed for two days
शाहजहांपुर। जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखकर समस्त बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं खुलेंगे। यह जानकारी बीएसए दिव्या गुप्ता ने दी है। वहीं, शाहजहांपुर में खन्नौत नदी में पानी छोड़े जाने से हनुमतधाम में घाट डूब गए। इसके साथ ही पीछे की ओर बनाए नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे रेती की ओर से हनुमतधाम पर आने वाले लोगों को विसरात रोड होकर मंदिर तक आना पड़ा। पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुके हनुमतधाम पर बजरंग बली की 108 फुट ऊंची मूर्ति के दर्शन के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि मुख्य द्वार से हनुमतधाम पर आवागमन जारी है। लोगों से अपील की जा रही ही घाटों से नीचे की ओर न जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed