{"_id":"5dd7ce768ebc3e54b36af2c4","slug":"school-shahjahanpur-news-bly3850234179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला छेदा के पूर्व माध्यमिक स्कूल में हुई शिक्षक की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला छेदा के पूर्व माध्यमिक स्कूल में हुई शिक्षक की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गांव बेला के पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को शिक्षक ने स्कूल खोला और शिक्षण कार्य भी किया। गांव के लोगों ने शिक्षक की तैनाती पर खुशी जताई है।
पुवायां के गांव बेला छेदा के पूर्व माध्यमिक स्कूल में 122 बच्चों के नाम दर्ज हैं। गत वर्ष भी शिक्षक नहीं होने से कई माह तक स्कूल बंद रहा था। मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो अधिकारियों ने शिक्षिका गरिमा देवी की तैनाती की थी। जो कई माह तक शिक्षण कार्य कराती रहीं थी। कुछ दिन पूर्व वह छह माह के प्रसूति अवकाश पर चली गई थीं और अधिकारियों ने स्कूल में किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था नहीं की थी, जिस कारण स्कूल बंद हो गया था।
प्रधान सुशीला देवी के पुत्र करुणाशंकर ने अधिकारियों से मामले की शिकायत भी की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अमर उजाला ने 20 नवंबर के अंक में शिक्षक नहीं होने के कारण स्कूल बंद होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यहां शिक्षक प्रशांत वाजपेयी की तैनाती कर दी गई। शुक्रवार को स्कूल खोला गया और विधिवत शिक्षण कार्य भी हुआ। करुणा शंकर ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल खुला और शिक्षण कार्य भी हुआ।
विज्ञापन
शिक्षिका गरिमा देवी के छह माह के अवकाश पर जाने के बाद शुक्रवार को नए शिक्षक की तैनाती कर स्कूल खुलवाया गया। शिक्षण कार्य सुचारु हो गया है।
- रामकिशोर, बीईओ पुवायां