फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School milk are not interested in sharing

दूध बांटने में रुचि नहीं ले रहे स्कूल

Thu, 27 Aug 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील में बुधवार को दूध वितरण करने वाले स्कूलों की संख्या लगातार घट रही है। इससे दूध पीने से वंचित होने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। इसके बावजूद इस दिशा में कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक बुधवार को दूध पिलाने की प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्कूलों में दूध वितरण किया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार पहले बुधवार को जिले के आधे से ज्यादा स्कूलों में दूध वितरण नहीं किया गया। जिला प्रशासन के सख्त रवैया अपनाने पर और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लगातार फॉलोअप के बाद दूध वितरण करने वाले स्कूलों का प्रतिशत अच्छा रहा था। इसके बाद प्रत्येक बुधवार को दूध वितरण करने का क्रम घटता रहा है। गत बुधवार को प्रतिशत घटकर 90.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। दूध पिलाने वाले स्कूलों का घटना चिंताजनक है। शिक्षा अधिकारी और शिक्षक नेता इसके पीछे दूध की उपलब्धता न होना, कन्वर्जन कास्ट की बढ़ोत्तरी न होना और अन्य कई कारण बता रहे हैं, लेकिन इन सभी में उन बच्चों का क्या दोष, जिन्हें दूध नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


दूध वितरण तिथि            स्कूलों का प्रतिशत
15 जुलाई                    45.03 प्रतिशत
22 जुलाई                    96.72 प्रतिशत
29 जुलाई                    95.32 प्रतिशत
05 अगस्त                    95.84 प्रतिशत
12 अगस्त                    94.90 प्रतिशत
20 अगस्त                    91.07 प्रतिशत
26 अगस्त                    90.50 प्रतिशत

एमडीएम के जिला समन्वयक निश्चय सिंह का कहना है कि 90 से 95 प्रतिशत तक स्कूलों में दूध वितरण किया जा रहा है। शेष स्कूलों में भी दूध पिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि दूध की उपलब्धता भी बड़ी समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed