फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School manager accused of child harassment

प्रबंधक पर बच्चे के उत्पीड़न का लगाया आरोप

Wed, 28 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा 11 के छात्र की मां ने स्कूल के प्रबंधक लाइजू पर बच्चे से मारपीट करने और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।बच्चे की मां द्वारा लगाए जा रहे आरोप स्कूल को बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
School manager accused of child harassment

विस्तार

तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा 11 के छात्र की मां ने स्कूल के प्रबंधक लाइजू पर बच्चे से मारपीट करने और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं स्कूल प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि जब से नए प्रबंधक लाइजू स्कूल में आए हैं, उनके बेटे से गलत व्यवहार किया जा रहा है। उसको मारते-पीटते हैं। बेटा मानसिक रूप से बहुत परेशान है जिसकी वजह से वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

उसे स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। उधर विद्यालय प्रबंधक लाइजू ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि छात्र दूसरे बच्चों से मारपीट करता है। कई बार उसे समझाया, डांटा लेकिन वह बाज नहीं आ रहा। परिजनों से भी शिकायत की गई। बाद में उसे स्कूल से टर्मिनेट कर दिया गया है। बच्चे की मां द्वारा लगाए जा रहे आरोप स्कूल को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed