{"_id":"6a5a915cf9a8b2b5920355e4","slug":"school-found-closed-during-inspection-entire-staffs-salary-withheld-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179266-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, पूरे स्टाफ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, पूरे स्टाफ का वेतन रोका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण में शुक्रवार को निगोही ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय उदारा बंद मिला। विद्यालय का मुख्य गेट बंद था और छात्र-छात्राएं बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का स्टाफ अक्सर देर से पहुंचता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।
बीएसए ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विद्यालय के स्टाफ का जुलाई 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यालय का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और स्थिति में सुधार नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ऑनलाइन निरीक्षण व्यवस्था और प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा में भी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। अप्रैल माह में खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जिले के 14 विद्यालय बंद मिले थे। इन विद्यालयों से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा प्रेरणा पोर्टल के ऑनलाइन निरीक्षण में 40 शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी से जवाब तलब किया गया है। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में समय से संचालन और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद