फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School children will become smarter through the catch-up teaching campaign.

Shahjahanpur News: कैचअप शिक्षण अभियान से होशियार बनेंगे स्कूली बच्चे

Mon, 17 Aug 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
School children will become smarter through the catch-up teaching campaign.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार और लर्निंग गैप खत्म करने के लिए सभी परिषदीय स्कूलों में कैचअप शिक्षण अभियान शुरू किया है। निपुण असेसमेंट टेस्ट में कमजोर मिले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

निपुण असेसमेंट टेस्ट में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के सी, डी और ई श्रेणी में आए विद्यार्थियों को अभियान में शामिल किया गया है। ऐसे बच्चों को सामान्य कक्षाओं के साथ अतिरिक्त समय देकर रिवीजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार अलग से कक्षाएं लगाकर कठिन विषयों और पाठों का अभ्यास कराया जा रहा है। शिक्षकों को बच्चों की प्रगति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि कैचअप अभियान का उद्देश्य कमजोर बच्चों की पढ़ाई में आ रही कमियों को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दोहराव और विशेष शिक्षण के माध्यम से बेहतर तैयार किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षिक आधार मजबूत होगा और वे पढ़ाई में मेधावी बच्चों के समकक्ष पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान में बच्चों की आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed