फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scholarship applications stalled due to slow website speed

Shahjahanpur News: वेबसाइट की धीमी गति में अटके छात्रवृत्ति के आवेदन

Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Scholarship applications stalled due to slow website speed
शाहजहांपुर। डिग्री कॉलेजों में छात्रवृत्ति के आवेदन जमा करने की प्रक्रिया वेबसाइट की धीमी गति के कारण प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन फाॅर्म भरने के बाद प्रिंट लेकर उन्हें फारवर्ड कराने पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को बायोमीट्रिक और फारवर्डिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कॉलेजों में विद्यार्थियों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकालकर संबंधित कॉलेजों में जमा कराने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने पहुंच रहे हैं लेकिन वेबसाइट की गति धीमी होने से जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थी परेशान हैं। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है। तारीख नजदीक आने के कारण छात्र-छात्राएं आवेदन की प्रक्रिया जल्द पूरी करना चाहते हैं, लेकिन वेबसाइट की समस्या उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोर्टल में लखनऊ स्तर से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed